Suryakumar yadav overtook virat kohli: सूर्यकुमार यादव ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से 37 गेंदों पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने इस दौरान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.सूर्यकुमार टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं.
विराट कोहली ने 4 नवंबर, 2017 को राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी. दूसरे टी20 मैच में सूर्या द्वारा बनाए गए 82 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 मैचों में बनाए गए चौथा सबसे बड़े स्कोर हैं. सूर्या की 82 रनों की पारी ने उन्हें केएल राहुल के 322 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने में मदद की.

सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रन की पारी खेली.
सूर्यकुमार यादव आगामी टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 398 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर के प्रारूप में सूर्या से ज्यादा रन सिर्फ रोहित शर्मा ने बनाए हैं. रोहित ने 2024 में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था. उन्होंने 2009 से 2021 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 511 रन बनाए.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.