Last Updated:
Suryakumar yadav Breaks Silence On Handshake: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में हाथ मिलाने को लेकर गोलमोल जवाब दिया. भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को आमने सामने होंगी. भारतीय टीम एशिया कप से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला रही है. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभी मुकाबले के शुरू होने में चौबीस घंटे हैं और आप इंतजार कीजिए.
सूर्यकुमार यादव पाकिस्तानी खिलाड़ियों संग हाथ मिलाएंगे या नहीं? दिया ये जवाब.
चार महीने बाद कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान कोलंबो में रविवार को एक बार फिर आमने-सामने होंगे, और यह देखना बाकी है कि मैच समाप्त होने के बाद क्या होता है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच की पूर्व संध्या पर मुस्कुराते हुए कहा, ‘चौबीस घंटे इंतजार कीजिए.’ पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने भी यही बात दोहराई, ‘कल तक इंतजार कीजिए.’
सूर्यकुमार यादव पाकिस्तानी खिलाड़ियों संग हाथ मिलाएंगे या नहीं? दिया ये जवाब.
शनिवार को सबके मन में उठ रहे सवाल का जवाब नहीं मिला, क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों के कप्तानों ने इस बात पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी कि रविवार को होने वाले उनके टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले से पहले या बाद में उनकी टीमें हाथ मिलाएंगी या नहीं. भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले साल दुबई में आयोजित एशिया कप के समय से एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया है. यह टूर्नामेंट पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में खेला गया था.
सूर्यकुमार यादव से जब मैच पूर्व संवाददता सम्मेलन में हाथ मिलाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अब इसके लिए 24 घंटे इंतजार कीजिए. इस पर इतना ध्यान क्यों देना? हम क्रिकेट खेलने आए हैं.हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे. इन सब फैसलों पर हम कल बाद में विचार करेंगे. इंतजार कीजिए. अच्छे से खाइए और सो जाइए.’
सलमान आगा ने इससे पहले इस बारे पूछे जाने पर कहा था, ‘इस बारे में हम कल देखेंगे.’ आगा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में ‘खेल भावना’ को बनाए रखा जाना चाहिए. आगा ने कहा, ‘क्रिकेट (सही) भावना के साथ खेला जाना चाहिए. मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती. लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था. क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.