श्रीलंका ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी इस टीम में पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा और चरिथ असलंका जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया हैं. इस टीम की सबसे बड़ी ताकत ऑलराउंडर खिलाड़ियों की गहराई है, जिसमें वानिंदु हसरंगा, कमिंदु मेंडिस और दुनिथ वेल्लालगे बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाएंगे.
स्पिन और पेस का है टीम में मजबूत कॉम्बिनेशन
गेंदबाजी में अनुभवी तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा और मथीशा पथिराना के साथ मिस्ट्री स्पिनर महीश तीक्षाना भी शामिल किए गए हैं. इसके अलावा ईशान मलिंगा को भी इस टीम में शामिल किया गया है. ईशान मलिंगा हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में चोटिल हुए थे. उन्हें कंधे में चोट लगी थी. हालांकि, स्कैन के बाद उन्हें टीम में रखे जाने का फैसला किया है
श्रीलंकाई टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में टी20 सीरीज खेल रही है, जिसमें इंग्लैंड 2-0 से आगे है. आखिरी मैच 3 फरवरी को खेला जाएगा. श्रीलंका ने इससे पहले 2014 में यह टूर्नामेंट जीतकर फाइनल में भारत को हराया था. श्रीलंका भी टी20 विश्व कप 2026 के लिए संयुक्त मेजबान है.
श्रीलंका की टीम: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, महीश तीक्षाना, दुश्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.
श्रीलंका के मैच:
8 फरवरी – आयरलैंड के खिलाफ, कोलंबो.
12 फरवरी – ओमान के खिलाफ, पल्लेकेले.
16 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, पल्लेकेले.
19 फरवरी – जिम्बाब्वे के खिलाफ, कोलंबो.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.