Last Updated:
SA vs WI Match turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया. मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था, लेकिन वह निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर नुकसान पर 176 रन बनाए. खास तौर से पारी के अंतिम 2 ओवर में वेस्टइंडीज की हालत खराब हो गई थी.
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच का टर्निंग पॉइंट
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही, लेकिन जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मिलकर टीम के स्कोर को किसी तरह 20 ओवर में 176 रन तक पहुंचाया. हालांकि, वेस्टइंडीज के पास मौक था कि वह 200 रन के करीब पहुंच सकता था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने आखिरी दो ओवर में कसी हुई बॉलिंग की और वहीं वेस्टइंडीज की हार का एक बड़ा कारण और साउथ अफ्रीका के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
आखिर के दो ओवर में बने सिर्फ 13 रन
टी20 क्रिकेट में अक्सर देखा जाता है कि अंतिम ओवरों में खूब रन बनते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम अपनी पारी में आखिर के 2 ओवर में सिर्फ 13 रन ही बना पाई. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने पारी का 19वां ओवर किया. इस ओवर में एनगिडी ने अपने पहले तीन गेंद पर एक भी रन खर्च नहीं किए. चौथी गेंद भी लगभग डॉट निकल गई है थी, लेकिन शेफर्ड ने जोर से बल्ला घुमाया और गेंद उसका किनारा लेते हुए बाउंड्री लाइन के पार पहुंच गई, जिससे चार मिले, लेकिन इसके बाद एनगिडी ने दमदार वापसी की और अंतिम दो गेंद में सिर्फ 1 रन दिए. इस तरह वेस्टइंडीज 19वें ओवर में सिर्फ 5 रन ही बना पाई.
इसके बाद कॉर्बिन बॉस ने साउथ अफ्रीका के लिए 20वां ओवर किया. कॉर्बिन बॉस ने शुरू के चार गेंद में सिर्फ 4 रन ही दिए. 5वीं गेंद पर कॉर्बिन बॉस ने एक रन आउट किया. हालांकि, आखिरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने जैसे-तैसे चौका बटोर कर टीम के स्कोर को 176 रन पहुंचाया, लेकिन साउथ अफ्रीका ने कप्तान एडेन मार्करम की दमदार फिफ्टी से 23 गेंद रहते ही मैच को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.