shubhman gill targeted by pak players: इंदौर में मिली हार के बाद शुभमन गिल पर कई रणनीतिक गलतियाँ करने के आरोप लगे हैं और उन्हें कप्तानी सीखने की सलाह भी दी गई है. पाकिस्तान में उनकी कप्तानी का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है.
इंदौर में मिली हार के बाद शुभमन गिल पर कई रणनीतिक गलतियाँ करने के आरोप लगे हैं और उन्हें कप्तानी सीखने की सलाह भी दी गई है. कोच गंभीर को भी आड़े हाथों लेते हुए दोनों पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा कि गंभीर टी20 क्रिकेट में लेफ्ट–राइट कॉम्बिनेशन को पसंद करते हैं, तो फिर जब लेफ्ट-आर्म स्पिनर (जेडन लेनॉक्स) गेंदबाज़ी कर रहा था, तब कोहली के साथ लगातार दाएं हाथ के बल्लेबाज़ों को क्यों भेजा गया उन्होंने आगे कहा, “रेड्डी से पहले जडेजा को भेजा जाना चाहिए था. आपके पास टॉप और मिडिल ऑर्डर में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज़ है उसका सही इस्तेमाल नहीं किया गया.
शुभमन गिल की कप्तानी बेकार
पाकिस्तान के पूरव मिडिल ऑर्डर बैट्समैन बासित अली ने गिल की कप्तानी की तुलना शान मसूद से की. उन्होंने रविवार को रवींद्र जडेजा या कुलदीप यादव से पहले नितीश कुमार रेड्डी का इस्तेमाल करने पर नाराज़गी जताई. बासित का दावा था कि भारतीय वनडे कप्तान को अपने स्पिन गेंदबाज़ों पर भरोसा नहीं था. यह तो शान मसूद वाली कप्तानी है जो गिल ने की है. बाहर से आ रहे संदेशों के आधार पर फैसले नहीं लेने चाहिए. मैं उनसे यही कहूंगा ‘स्कूल में जाओ और कप्तानी सीखकर आओ.
बाबर आजम जैसे कप्तान है गिल
कामरान अकमल ने भी बासित की बातों से सहमति जताई और कहा कि शुरुआती विकेट मिलने के बाद गिल को अपने विशेषज्ञ गेंदबाज़ों का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए था. उन्होंने यह भी कहा कि शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाने का फैसला जल्दबाज़ी में लिया गया, और इसकी तुलना उन्होंने 2018 में बाबर आज़म को कप्तान बनाए जाने से की. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत की बल्लेबाज़ी क्रम की कमियों की ओर भी इशारा किया. कप्तानी में गिल का दिमाग काम करता हुआ नहीं दिख रहा है यह वही गलती है जो पाकिस्तान ने 2018 में बाबर आज़म को कप्तान बनाकर की थी.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.