Shivam Mavi 7 Wickets UP vs Vidarbha, Ranji Trophy Elite: टीम इंडिया के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके तेज गेंदबाज शिवम मावी ने रणजी ट्रॉफी एलीट मैच में विदर्भ के खिलाफ कहर बरपाया. 27 साल के इस बॉलर ने सात विकेट चटकाए, जिससे विदर्भ की पारी 237 रन पर सिमट गई. शिवम मावी ने विदर्भ के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया.
शिवम मावी ने विदर्भ के खिलाफ लिए सात विकेट.
नई दिल्ली. 2023 में एक युवा तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस स्टार ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला. हालांकि, डेब्यू करने के चंद दिनों के भीतर ही इस खिलाड़ी का नाम टीम से गायब हो गया. अब 27 साल के इस बॉलर ने एक पारी में सात विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी हैं. यह गेंदबाज और कोई नहीं, बल्कि यूपी के शिवम मावी हैं. शिवम मावी रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मैच में विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में सात विकेट लेकर छा गए. उनके इस प्रदर्शन ने विदर्भ को 237 रन पर ही ढेर कर दिया.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें