भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर शिखर धवन अपनी निजी जिंदगी के नए अध्याय को आधिकारिक रूप देने में व्यस्त हैं। बुधवार को शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ गुरुग्राम के विकास सदन स्थित मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिस पहुंचे। यहां दोनों ने कोर्ट मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए। इस दौरान पंडित और परिवार के सदस्य भी साथ मौजूद थे। शिखर धवन और सोफी शाइन ने इसी साल 21 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में एक निजी समारोह में शादी की थी। हालांकि उस समय इस विवाह को काफी गुप्त रखा गया था, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल जैसे करीबी दोस्तों द्वारा साझा की गई तस्वीरों ने इसे सार्वजनिक कर दिया। अब इस रिश्ते को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए इस जोड़े ने गुरुग्राम मैरिज कोर्ट का रुख किया। इस खबर को अपडेट कर रहे है…
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.