Shahid Afridi Statement on IND vs PAK Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच विवाद पर शाहिद अफरीदी की एंट्री हो गई है. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने वाले मैच के लिए बायकॉट का ऐलान किया है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा.
शाहिद अफरीदी ने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि वह क्रिकेट को राजनीति से ऊपर मानते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह पाकिस्तानी सरकार के फैसले के साथ खड़े हैं. शाहिद अफरीदी ने लिखा, “क्रिकेट उन दरवाजों को खोल देती है, जिसे राजनीति बंद करती है. अफसोस है कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, लेकिन मैं अपनी सरकार के फैसले का समर्थन करता हूं.”
क्या है पूरा भारत-पाकिस्तान का मामला
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की भारत के साथ श्रीलंका भी संयुक्त मेजबान है. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के शेड्यूल से पहले ही कह दिया था कि वह भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा. ऐसे में उसके सभी मैच श्रीलंका में रखे गए, लेकिन बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत की मेजबानी के खिलाफ हो गया. सिर्फ इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश की तरह टूर्नामेंट से हटने की भी धमकी थी, लेकिन आखिरी वक्त में पीसीबी ने अपनी टीम का ऐलान किया और श्रीलंका के लिए रवाना हुआ.
बता दें कि ये पूरा विवाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के आईपीएल 2026 से रिलीज किए जाने के बाद शुरू हुआ है. मुस्तफिजुर को रिलीज किए जाने के कारण बांग्लादेश ने मोर्चा खोल दिया और भारत में अपने मैच खेलने से इंकार कर दिया. बांग्लादेश ने मांग रखी की कि उसे सभी मैच को श्रीलंका में शिफ्ट किए जाए, लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया, जिसके बाद उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.