Last Updated:
India vs South Africa T20 Wolrd Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही सुपर-8 मैच में टीम इंडिया को 76 रन से शर्मसार कर देने वाली हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी बना दिए, जिन्हें फैंस देखना भी पसंद नहीं करेंगे. इस हार के साथ ही टीम इंडिया के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई. भारत को न सिर्फ सुपर-8 के अपने बचे दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि बड़े अंतर से टीमों को हराना होगा, तब उसकी टॉप-4 में एंट्री हो पाएगी.
भारत ने बनाए कई शर्मनाक रिकॉर्ड्स
भारत की टी20 वर्ल्ड कप में यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है. इससे पहले भारत ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में 49 रन से हार का सामना किया था. साल 2016 में टीम इंडिया को नागपुर में न्यूजीलैंड के हाथों 47 रन से हार झेलनी पड़ी थी. इसके अलावा यह साल 2019 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड से 80 रन की हार के बाद टी20 इंटरनेशनल मैचों में रनों के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है.
भारत को साउथ अफ्रीका ने हराया.
यह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एडिलेड में इंग्लैंड से सेमीफाइनल हारने के बाद से किसी मल्टी-नेशन टी20 टूर्नामेंट में भारत की पहली हार है. इस दौरान टीम इंडिया ने कुल 23 मैच खेले, जिसमें 21 जीते, एक मैच बेनतीजा रहा और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. भारत ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल गंवाया था. उस मुकाबले के बाद से यह आईसीसी इवेंट्स के सभी फॉर्मेट में 18 मैचों में भारत की पहली हार है.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.