Last Updated:
Sayali Satghare Bowling: पर्थ की फ्लड लाइट्स के नीचे गुलाबी गेंद लहराई और कंगारू बल्लेबाज देखती रह गईं! भारतीय तेज गेंदबाज सयाली सतघरे ने अपनी जादुई स्विंग से पर्थ टेस्ट के पहले ही दिन बवाल मचा दिया. सयाली की एक सटीक ‘इन-स्विंगर’ ने जॉर्जिया वॉल की गिल्लियां बिखेरकर ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका दिया. भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें डे नाइट टेस्ट में आमने सामने हैं.
सयाली पहली बार टेस्ट मैच खेल रही हैं.
इसके बाद क्रीज पर आईं दुनिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी को भी करियर का पहला टेस्ट खेल रही भारतीय तेज गेंदबाज सयाली ने अपनी सटीक लेंथ और मूवमेंट से काफी परेशान किया. हालांकि, पेरी ने एक फुल टॉस गेंद का फायदा उठाकर चौका जड़ा, लेकिन सयाली की लगातार बीट करती गेंदों ने यह साफ कर दिया है कि पर्थ की फ्लड लाइट्स के नीचे भारतीय गेंदबाज हावी रहने वाले हैं. जॉर्जिया वॉल को बोल्ड करने के बाद, इस युवा गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी उम्मीद एलिसा हीली (13) को भी पवेलियन भेज दिया. सयाली की बाहर जाती गेंद पर हीली ने ड्राइव करने की गलती की और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार कैच लपका. भारत अब मैच पर पूरी तरह हावी है.
सयाली पहली बार टेस्ट मैच खेल रही हैं.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.