Last Updated:
sanju samson consecutive second fifty: संजू सैमस ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू का कैच इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मैच के तीसरे ओवर में छोड़ दिया था. जिसके बाद संजू ने कोई गलती नहीं की. ओपनर संजू ने पेसर जोफ्रा आर्चर से लेकर जेमी ओवर्टन सहित सैम करन को भी नहीं छोड़ा.
संजू सैमसन ने सेमीफाइनल में 26 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक.
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपनी पारी में गगनचुंबी छक्के जड़े, जिससे इंग्लिश गेंदबाज पूरी तरह बैकफुट पर नजर आए. सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर ब्रूक का वह एक कैच छोड़ना इंग्लैंड को भारी पड़ता दिख रहा है, क्योंकि संजू की इस पारी ने भारत को एक विशाल स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया है.
सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने खेली शानदार पारी.
मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार, 5 मार्च 2026 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में एक बड़ी नाटकीय घटना घटी. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम इंडिया के खतरनाक ओपनर संजू सैमसन को एक ऐसा जीवनदान दिया, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.
पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर ब्रूक ने सैमसन का एक बेहद आसान कैच टपका दिया. उस समय संजू मात्र 15 रनों पर खेल रहे थे. इस गलती की सजा सैमसन ने तुरंत दी और उसी ओवर में आर्चर को एक गगनचुंबी छक्का और चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. देखते ही देखते संजू ने मात्र 26 गेंदों में अपना तूफानी अर्धशतक पूरा कर लिया.
दूसरी ओर, विश्व के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे. उन्हें विल जैक्स ने 9 रन के निजी स्कोर पर फिल साल्ट के हाथों कैच आउट कराया. अभिषेक के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने जैसा रहा है, जहां वे लगातार तीन ‘डक’ और खराब फॉर्म से जूझते नजर आए.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले संजू सैमसन से अब भारतीय प्रशंसकों को बड़ी उम्मीदें हैं. ब्रूक की इस ‘गिफ्ट’ वाली लाइफलाइन का फायदा उठाकर संजू भारत को फाइनल की राह पर ले जाने के लिए तैयार दिख रहे हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.