दूसरा वनडे राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर रोहित इस मैच में दो छक्के लगा लेते हैं तो वह शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 पोजिशन पर पहुंच जाएंगे. अफरीदी ने 1996 से 2015 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 वनडे खेले और 50 छक्के लगाए, जबकि रोहित ने अब तक ब्लैक कैप्स के खिलाफ 32 वनडे में 49 छक्के लगाए हैं. दूसरे वनडे में रोहित के पास जैक्स कैलिस के 11,579 रन के आंकड़े को पार कर वनडे में आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका होगा.

कैलिस ने 1996 से 2014 के बीच कुल 328 वनडे खेले और 11,579 रन बनाए, जबकि रोहित ने जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू के बाद से अब तक भारत के लिए 280 वनडे में 11,542 रन बनाए हैं. उन्हें कैलिस का आंकड़ा पार करने के लिए 38 रन और चाहिए. वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (18,426) के नाम है. उनके बाद विराट कोहली (14,650), कुमार संगकारा (14,234), रिकी पोंटिंग (13,704), महेला जयवर्धने (13,430), सनथ जयसूर्या (12,650), इंजमाम-उल-हक (11,739) और कैलिस (11,579) का नंबर आता है.
अगर रोहित बुधवार को शतक लगाते हैं तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे. फिलहाल वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ बराबरी पर हैं, जिन्होंने ओपनर के तौर पर सभी फॉर्मेट में 45 शतक लगाए थे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.