Rohit Sharma IND vs NZ: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भले ही 24 रन बनाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके नाम 1123 रन हैं. उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन 1118 रन के साथ चौथे स्थान पर थे. रोहित ने मैच में 20वां रन पूरा करते ही अजरुद्दीन को इस मामले में पीछे छोड़ा. इस मुकाबले से पहले तक रोहित शर्मा के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1099 रन थे.

रोहित ने तोड़ा मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड.
टॉप पर पहुंचे विराट कोहली
इस मामले में विराट कोहली सबसे ऊपर पहुंच गए हैं. कोहली सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इसी मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की. एक रन बनाते ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 1750 रन दर्ज हैं. हालांकि, कोहली भी इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 23 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली अब तक 1773 रन बना चुके हैं. भारत के लिए इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कोहली और सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग हैं. इस पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ने 1157 रन बनाए.
About the Author

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.