मंगलवार को कोटक ने कहा कि ये दोनों बल्लेबाज, जो भारत की 50 ओवर के फॉर्मेट में बल्लेबाजी की ताकत हैं, टीम मैनेजमेंट और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ पूरी तरह से तालमेल में हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “ये निश्चित रूप से योजनाएं बनाते हैं. अब जब वे सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे हैं, तो वे चाहते हैं कि भारत हर जगह जीते जब वे टीम में हों. उनके पास जितना अनुभव है, वे बाकी खिलाड़ियों के साथ बहुत सारे आइडिया शेयर कर सकते हैं और वे ऐसा करते भी हैं. वे गौतम के साथ वनडे फॉर्मेट, हमारे मैच और साउथ अफ्रीका के लिए हमारी योजनाओं पर चर्चा करते हैं.”

कोटक ने आगे कहा, “अक्सर मैं वहां होता हूं और अगर मैं सुन रहा हूं, तो वे निश्चित रूप से अपना अनुभव साझा करते हैं. मैं हमेशा उन्हें बात करते हुए देखता हूं. सोशल मीडिया पर बहुत कुछ देखने को मिलता है, जिसे मैं देखने से बचता हूं. लेकिन जो मैं देखता हूं, उसमें काफी पॉजिटिव बातें हैं.”
कोहली, रोहित और नए कोचिंग सेटअप के बीच समीकरण पिछले कुछ महीनों में चर्चा में रहा है. खासकर टेस्ट फॉर्मेट में भारत की मुश्किलों और उस बदलाव के बाद जब दोनों बल्लेबाजों ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले रेड-बॉल क्रिकेट से दूरी बना ली थी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.