Robin Singh Departs from MI Franchise: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुंबई इंडियंस के लिए कई बड़े उतार-चढ़ाव लेकर आया है। आईपीएल के 58वें मैच के बाद देखा जाए तो मुंबई अपने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुका है।
इस बीच मुंबई के लिए एक और बुरी खबर आई है कि भारत के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी के साथ अपना 16 साल लंबा रिश्ता आधिकारिक रूप से खत्म कर दिया है। वो साल 2010 में फ्रैंचाइजी से जुड़े थे। उन्होंने शुक्रवार, 15 मई को सोशल मीडिया पोस्ट के मध्यम से मुंबई से अगल होने कि घोषणा की। पोस्ट में उन्होंने बताया कि सिर्फ आईपीएल टीम बल्कि आईएलटी20 की फ्रैंचाइजी एमआई एमिरेट्स से भी नाता तोड़ लिया है।
रॉबिन सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा?
रॉबिन सिंह ने एक्स पर लिखा ‘मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैंने आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस (MI) से नाता तोड़ लिया है। हालांकि, मैं 2022 से उनके आईपीएल स्टाफ का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल से एमिरेट्स लीग में उनकी टीम के साथ भी जुड़ा हुआ हूं। 2010 से अब तक के मेरे इस शानदार सफर में साथ देने के लिए पूरी मुंबई इंडियंस टीम और प्रशंसकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। फ्रेंचाइजी को आने वाले वर्षों के लिए शुभकामनाएँ।’
2010 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे
रॉबिन सिंह साल 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। इस बीच मुंबई कि सफलता में उनका बड़ा योगदान रहा है। वो वो 2010 से लेकर 2012 तक फ्रेंचाइजी के हेड कोच रहे थे। इसके अलावा, वो इस बीच बल्लेबाजी कोच, मेंटर और स्ट्रेटजिस्ट के रूप में काम भी काम किया। रॉबिन ने मुंबई इंडियंस की 5 IPL ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई।
रॉबिन सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर
रॉबिन सिंह ने भारत के लिए 136 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 1 शतक और 9 अर्धशतक लगाए। उन्होंने गेंदबाजी से भी कुल 69 विकेट झटके। 1989 में डेब्यू करने वाले रॉबिन ने 2001 में संन्यास ले लिया था।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.