Rinku Singh Equals MS Dhoni Record: रिंकू सिंह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की. इस लिस्ट में सबसे आगे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हैं, जिन्होंने 20वें ओवर में 15 छक्के लगाए हैं.
रिंकू सिंह ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी.
नई दिल्ली. रिंकू सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए मैच फिनिशर के रूप में उभरे हैं. उन्होंने कई मैचों में शानदार अंदाज में मैच फिनिश किया है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला, नागपुर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 में, जहां रिंकू ने सिर्फ 20 गेंदों में 44 रन की पारी खेलकर भारत को 238 रन के बड़े टोटल तक पहुंचाया. उन्होंने आखिरी ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर कुल 21 रन बटोरे. इसी के साथ एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. दरअसल, रिंकू भारत के लिए 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
रिंकू सिंह ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें