Last Updated:
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबले के लिए आईसीसी ने अंपायर के नामों का ऐलान कर दिया. मुकाबले से 24 घंटे पहले बताया गया कि इस मैच में रिचर्ड केटलबरो और क्रिस गैफनी ऑन फील्ड अंपायर होंगे. यह मैच रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अजेय हैं. दोनों टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सात बार भिड़ चुकी हैं जहां भारत ने पांच मैचों में जीत दर्ज की.
भारत साउथ अफ्रीका सुपर आठ मैच के लिए अंपाायर के नामों का ऐलान.
आईसीसी के बयान के मुताबिक, इस मैच में रॉडनी टकर और पॉल रेफेल मैदान पर अंपायरिंग करेंगे. टीवी अंपायर की भूमिका अल्लाहुद्दीन पालेकर निभाएंगे और सैम नोगाज्स्की चौथे अंपायर होंगे. आईसीसी के अनुसार, टकर और नोगाज्स्की 28 फरवरी को कैंडी में श्रीलंका और पाकिस्तान के मैच में भी अंपायरिंग करेंगे. वहीं, 24 फरवरी को उसी मैदान पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के मैच में नितिन मेनन के साथ नोगाज्स्की अंपायरिंग करेंगे. एड्रियन होल्डस्टॉक और अहसान रजा को रविवार को कैंडी में श्रीलंका और इंग्लैंड के मैच और 27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच के लिए अंपायर बनाया गया है.
भारत साउथ अफ्रीका सुपर आठ मैच के लिए अंपाायर के नामों का ऐलान.
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 25 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच में पालेकर और आसिफ याकूब अंपायरिंग करेंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मार्च को कोलकाता में सुपर-8 के आखिरी मैच में गैफनी और व्हार्फ जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, 26 फरवरी को सह-मेजबान टीम और जिम्बाब्वे के मैच में व्हार्फ और केटलबरो की जोड़ी मैदान पर होगी.
जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच 23 फरवरी को मुंबई में होने वाले मैच में रिचर्ड इलिंगवर्थ और जयरमन मदनगोपाल अंपायरिंग करेंगे. 26 फरवरी को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के मैच में शाहिद सैकत और कुमार धर्मसेना अंपायर होंगे.
धर्मसेना एक मार्च को दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के मैच में इलिंगवर्थ के साथ फिर से अंपायरिंग करेंगे. सुपर-8 राउंड में रंजन मदुगल्ले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन और जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.