Last Updated:
Rashid Khan Statetement: यूएई के खिलाफ मैच जीतकर अफगानिस्तान ने दो महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए और सुपर-8 की अपनी उम्मीदें जिंदा भी रखीं. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचना अब अफगानिस्तान के हाथ में नहीं है, लेकिन कप्तान राशिद खान ने कहा कि अगर उनकी टीम जल्दी बाहर भी हो जाती है तो भी वे अपने खेल से देश को गर्व महसूस कराएंगे.
अफगानिस्तान और यूएई के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचना अब अफगानिस्तान के हाथ में नहीं है, लेकिन कप्तान राशिद खान ने कहा कि अगर उनकी टीम जल्दी बाहर भी हो जाती है तो भी वे अपने खेल से देश को गर्व महसूस कराएंगे. अफगानिस्तान ने ग्रुप डी में यूएई को पांच विकेट से हराया, जबकि दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों में छह अंक लेकर सुपर आठ में पहुंच गया है. न्यूजीलैंड के तीन मैचों में चार अंक हैं और अगर वह चेन्नई में कनाडा को हरा देता है तो सुपर आठ में पहुंच जाएगा. ऐसे में अफगानिस्तान अगर आखिरी मैच में कनाडा को हरा भी दे तो भी बाहर हो जाएगा.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.