Last Updated:
Ramiz Raja slams Salman Ali Aghas controversial run out: रमीज राजा का यह कॉमेंट उन खिलाड़ियों के लिए बड़ी चेतावनी है जो इंटरनेशनल स्टेज पर ‘गुडविल’ दिखाने के चक्कर में अपनी टीम का नुकसान कर बैठते हैं. ढाका का यह विवाद सालों तक याद रखा जाएगा कि कैसे एक ‘दोस्ती’ भरा हाथ पाकिस्तान के लिए घातक साबित हुआ.
रमीज राजा ने अपने ही बल्लेबाज को कोसा जो मैदान पर विरोधी खिलाड़ी के सामने दोस्ती निभा रहा था.
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे में सलमान अली आगा के विवादास्पद रन-आउट ने मैच का रुख ही बदल दिया. इस घटना के बाद रमीज राजा ने कमेंट्री के दौरान न केवल बांग्लादेशी टीम की आलोचना की, बल्कि सलमान आगा को भी उनके ‘दोस्ताना’ व्यवहार के लिए खरी-खोटी सुनाई. मैच के 39वें ओवर में पाकिस्तान 230/3 के स्कोर पर बेहद मजबूत स्थिति में था. तभी मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने एक सीधा शॉट खेला. गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा के पास गई. आगा को लगा कि खेल रुका हुआ है और उन्होंने अच्छी नीयत से गेंद उठाकर गेंदबाज मिराज को देनी चाही. लेकिन मिराज ने आगा की इस ‘भलाई’ का फायदा उठाया, गेंद झपटी और आगा को रन-आउट कर दिया.
रमीज राजा ने अपने ही बल्लेबाज को कोसा जो मैदान पर विरोधी खिलाड़ी के सामने दोस्ती निभा रहा था.
Mehdy hasan bluffed salman ali Agha. In return Agha gave him laanat twice 😭😭😂
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.