Last Updated:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में उलटफेर करते हुए सुपर 8 में पहुंची जिम्बाब्वे के साथ भारतीय टीम के फाइनल की उम्मीद पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने जताई है. पूर्व कोच ने कहा अगर ऐसा होता है तो ये उनकी क्रिकेट के लिए बड़ा बड़ा दिन होगा. टीम इंडिया को अपने गेम प्लान पर बने रहने की सलाह दी है.
राहुल द्रविड़ ने भारत जिम्बाब्वे फाइनल की जताई उम्मीद
द्रविड़ ने NDTV से कहा, “मुझे लगता है कि भारत का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम 1-2 खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं. हमारे पास टीम में गहराई है. तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि यह गहराई सामने आएगी.टी20 क्रिकेट में अनिश्चितता होती है. यह खेल का सबसे अस्थिर फॉर्मेट है, और किसी भी दिन, जैसा मैंने कोच के रूप में भी सीखा है, आप हार सकते हैं. प्रक्रिया पर टिके रहो, जो कर सकते हो करो और अच्छे की उम्मीद करो,”
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप मैच में हरा दिया. 2021 के विजेता ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से हार और फिर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच रद्द होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. बाद में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को भी उनके घर में हरा दिया. अफ्रीकी देश की अब तक की उपलब्धियों से प्रभावित द्रविड़ को भारत बनाम जिम्बाब्वे फाइनल से कोई आपत्ति नहीं है.
द्रविड़ ने आगे कहा, “मैं भारत बनाम किसी भी टीम को ले लूंगा. भारत बनाम जिम्बाब्वे? यह जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए शानदार होगा. अगर जिम्बाब्वे फाइनल में पहुंचता है तो यह कमाल होगा. मैं चाहूंगा कि भारत के साथ कोई छोटी टीम भी फाइनल में पहुंचे. यह बहुत अच्छा होगा,”
चल रहे टी20 वर्ल्ड कप को याद किया जाएगा कि कैसे एसोसिएट देशों ने टेस्ट देशों को कड़ी टक्कर दी. पाकिस्तान लगभग नीदरलैंड्स से हार गया था. फिर अमेरिका ने भारत के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर को चौंका दिया, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने टीम को संभाला. ऐसे कई मैच हुए जहां छोटी टीमों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बड़ी टीमों को अच्छी चुनौती दी. द्रविड़ के लिए, यह टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत रही.
एसोसिएट टीमों पर द्रविड़ क्या बोले
“मेरे लिए वर्ल्ड कप की सबसे खास बात यह रही है, जिस पर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं, कि कई एसोसिएट टीमों ने शानदार क्रिकेट खेली है. यह देखना अच्छा है कि एसोसिएट देशों में कितना टैलेंट देखने को मिल रहा है. सभी टीमों ने अच्छी परफॉर्मेंस दी है. हो सकता है कि उनमें से कई सुपर-8 में क्वालिफाई न कर पाए हों, जो इस फॉर्मेट में हमेशा मुश्किल था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दिखाया है कि उनके पास अच्छा युवा टैलेंट है.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.