Punjab vs Saurashtra Semi Final Clash: पंजाब ने अपने बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.सेमीफाइनल में पंजाब का सामना 16 जनवरी को सौराष्ट्र से होगा. पंजाब ने मध्य प्रदेश को 346 रन का लक्ष्य दिया था. एमपी की टीम 31.2 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई. यह मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से बेंगलुरु में खेला जाएगा.
रमनदीप सिंह ने भी 15 गेंद में 24 रन बनाए. मध्यप्रदेश के लिए त्रिपुरेश सिंह और कप्तान वेंकटेश अय्यर ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में मध्यप्रदेश की टीम 31.2 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गई. पहले गेंदबाजी का अय्यर का फैसला सही नहीं रहा और पंजाब को प्रभसिमरन और हरनूर ने पहले विकेट के लिए 21 ओवर में 166 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दी.

पंजाब और सौराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल 16 जनवरी को खेला जाएगा.
आर्यन पांडे ने 22वें ओवर में हरनूर को आउट करके मध्यप्रदेश को पहली सफलता दिलाई, लेकिन इसके बाद अनमोलप्रीत ने तेजी से रन बनाना जारी रखा. प्रभसिमरन शतक से चूक गए और 30वें ओवर में कुलदीप सेन की गेंद पर सारांश जैन को कैच दे बैठे. नमन धीर भी 23 रन बनाकर आउट हो गए और उस समय पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 199 रन था. वढेरा ने चौथे विकेट के लिए अनमोलप्रीत के साथ 76 रन की तेज साझेदारी की.
जवाब में मध्यप्रदेश की शुरुआत खराब रही और 17वें ओवर में उसके पांच विकेट 66 रन पर गिर गए थे. रजत पाटीदार ने 40 गेंद में 38 रन बनाए, तब स्कोर सात विकेट पर 132 रन था. पाटीदार के अलावा त्रिपुरेश सिंह ने 31 रन बनाए. पंजाब के लिए सनवीर सिंह ने छह ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं, सौराष्ट्र ने यूपी को वीजेडी मैथड के तहत 17 रन से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.