Last Updated:
Public Opinion India vs England Today Match: आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का महा मुकाबला है. फैंस को पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मैच में अपना दम खम दिखाएगी और फाइनल तक पहुंचेगी. आइए आम जनता से जानते हैं कि उन्हें भारत से आज क्या उम्मीदें हैं.
आनंद चौरसिया ने बताया कि आज का मैच बेहद ही रोमांचक और कांटे का होने वाला है. भारत अगर सेमीफाइनल का मुकाबला जीतता है, तो सीधे फाइनल में जाएगा और उसके सामने न्यूजीलैंड होगी. न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा है. अभी पिछली सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से भारत ने हराया था.
सूर्या भाऊ के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
आनंद चौरसिया ने कहा कि टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज बैटिंग में अच्छा परफार्मेंस देंगे. अभिषेक शर्मा हो या ईशान किशन हो, सभी अच्छा रन बनाएंगे. संजू सैमसन ने आखिरी मैच में अच्छा परफार्मेंस दिया था. कप्तान सूर्या भाऊ हैं. वह भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, जो अभी तक वर्ल्ड कप में अपना उम्दा प्रदर्शन नहीं किए हैं.
पावर प्ले में बनेंगे 80 से 100 रन
शैलेश गुप्ता ने बताया कि आज सारे खिलाडियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. शुरूआत के बल्लेबाजों से उम्मीद है कि बढ़िया प्रदर्शन करेंगे. 80 से 90 रन पॉवरप्ले में बनने की उम्मीद है. सेमीफाइनल जीतने के बाद हम फाइनल भी जीतेंगे. शनि विश्वकर्मा ने बताया कि मैच में कांटे का मुकाबला होगा. अभी तक इंग्लैंड की टीम ने अपना टॉप प्रदर्शन नहीं दिया है. यह करो और मरो का मुकाबला है. इसमें खिलाड़ी जी-जान से खेलेंगे. यह प्रेसर वाला मुकाबला है. भारत को विशेष ध्यान देना होगा और फील्डिंग में इम्प्रूवमेंट जरूरी है.
अच्छा है भारत का रिकॉर्ड
लवकुश दुबे ने बताया कि वानखेड़े में भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. इंग्लैंड को हम लोग कई बार हरा चुके हैं. आज भी इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जाएंगे. आज अभिषेक शर्मा 100 रन मारेंगे. प्रदीप कुमार ने बताया कि संजू सैमसन, सूर्या व ईशान किशन, सभी से उम्मीदें हैं. भारत सेमीफाइनल खेलकर फाइनल में जाए, यहीं उम्मीद करते हैं. बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद खिलाड़ियों से है. टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.