PT Usha के पति वी श्रीनिवासन का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. श्रीनिवासन सुबह अचानक बेहोश हो गए थे, तभी उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका देहांत हो गया. बेहोश होकर गिरने के पीछे सडन कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
श्रीनिवासन के अचानक बेहोश होने के चलते उनको कार्डियक अरेस्ट की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इस बारे में परिवार की ओर से बयान आना बाकी है.
कौन थे श्रीनिवासन?
केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन उषा के शानदार खेल करियर और राजनीतिक करियर के दौरान हमेशा उनके साथ रहे.उन्हें उषा का मजबूत संबल और उनकी कई पेशेवर उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता था.
इस दंपति का एक बेटा है जिसका नाम उज्ज्वल है.
जानकारी जैसे-जैसे आ रही है खबर अपडेट हो रही है…
About the Author

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.