Players Are Wearing Black Arm Bands: रणजी ट्रॉफी का सातवां राउंड गुरुवार से देश के अलग अलग वेन्यू पर खेला जा रहा है. खिलाड़ियों और अधिकारियों ने क्रमशः चंडीगढ़ और मुंबई में मुकाबले शुरू होने से पहले बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी.बिंद्रा का कुछ दिन पहले निधन हो गया था जबकि पवार की मौत विमान दुर्घटना में हो गई.पवार के सम्मान में खिलाड़ी अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे.
बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के अध्यक्ष रहे आईएस बिंद्रा (IS Bindra) का रविवार को नई दिल्ली में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया.वह 1993 से 1996 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे. मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में, पंजाब और कर्नाटक दोनों टीमों ने मैच अधिकारियों के साथ एलीट ग्रुप बी के मुकाबले की शुरुआत से पहले एक मिनट का मौन रखा.

रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दिल्ली और मुंबई टीम के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे.
बीसीसीआई ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ’25 जनवरी, 2026 को 84 वर्ष की आयु में दुनिया से विदा हुए पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष श्री इंदरजीत सिंह बिंद्रा की स्मृति में पंजाब और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी मैच से पहले एक मिनट का मौन रखा गया.’ इसी बीच, मुंबई के बीकेसी मैदान में, मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने बुधवार को महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए पवार की स्मृति में एलीट ग्रुप डी के मैच से पहले एक मिनट का मौन रखा. खिलाड़ी पवार के सम्मान में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे.

मुंबई और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी मैच से पहले दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया, ताकि उनकी स्मृति और योगदान को सम्मान दिया जा सके. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया, ताकि उनकी स्मृति और योगदान को सम्मान दिया जा सके.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.