PCB प्रमुख मोहसिन नक़वी पर चौतरफा दबाव है एक तरफ बोर्ड की साख दांव पर है, दूसरी तरफ खिलाड़ियों का भविष्य और तीसरी ओर भारत के खिलाफ 15 फरवरी का हाई-वोल्टेज मुकाबला. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब तक T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब तक T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है.
पाकिस्तान की टिकट बुक, फिर नौटंकी क्यों ?
पाकिस्तान की श्रीलंका के लिए फ्लाइट टिकट बुक हो चुके हैं, खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार रखने को कहा गया है और टीम की फ्लाइट 2 फरवरी को कोलंबो में लैंड करेगी. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बात करते हुए सूत्रों ने बताया, वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता के बावजूद, पाकिस्तान टीम की ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ एयर लंका की फ्लाइट से लाहौर से कोलंबो जाने की बुकिंग हो चुकी है और हमें उम्मीद है कि शुक्रवार तक PCB प्रमुख मोहसिन नक़वी इस मेगा इवेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर स्थिति साफ कर देंगे.
सूत्रों ने आगे बताया,सभी खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर सकारात्मक सोच बनाए रखें. खैबर पख्तूनख्वा के कुछ खिलाड़ी तो पूरा सामान लेकर आ चुके हैं, क्योंकि उन्हें अंदेशा है कि टीम एक महीने से ज्यादा समय तक देश से बाहर रह सकती है.
ICC से नाराज़ PCB, ‘डबल स्टैंडर्ड’ का आरोप
PCB ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के खिलाफ नाराज़गी जताई थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ICC ने ग्रुप C में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया. मोहसिन नक़वी ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि ICC दोहरा रवैया अपना रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 दुबई में खेलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप के लिए वही विकल्प नहीं दिया गया.
खबरों के मुताबिक, नक़वी को पाकिस्तान टीम को कोलंबो भेजने की सलाह दी गई है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर नहीं होता, तो वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर सकता है हालांकि नजम सेठी और रमीज़ राजा ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने की सलाह से साफ इनकार किया है.
पाकिस्तान का T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल
बुध, 4 फरवरी
9वां मैच (वॉर्म-अप): आयरलैंड बनाम पाकिस्तान
कोलंबो, सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब
शनि, 7 फरवरी
पहला मैच, ग्रुप A: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स
कोलंबो, सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब
मंगल, 10 फरवरी
12वां मैच, ग्रुप A: पाकिस्तान बनाम USA
कोलंबो, सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब
रवि, 15 फरवरी
27वां मैच, ग्रुप A: भारत बनाम पाकिस्तान
कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम
बुध, 18 फरवरी
35वां मैच, ग्रुप A: पाकिस्तान बनाम नामीबिया
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.