Mohsin Naqvi on T20 World Cup Boycott U Turn : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी का कहना है कि भारत के खिलाफ मैच ना खेलने का फैसला सिर्फ और सिर्फ बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर निकालने की वजह से लिया गया था. उनका कहना है कि हमने अपने लिए कुछ नहीं किया.
मोहसिन नकवी ने कहा- हमने बांग्लादेश के लिए
प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद, एक इंटरव्यूअर ने नकवी से पाकिस्तान की स्थिति को लेकर “अंदरूनी जानकारी” मांगी. इसी दौरान नकवी ने लगभग यू-टर्न की पुष्टि कर दी. जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ बातचीत में अपने लिए कोई रियायत हासिल की है, तो नकवी ने जवाब दिया, “अपने लिए कुछ नहीं किया.”
मोहसिन नकवी: “बस अब थोड़ी देर में फैसला हो जाएगा.”
इंटरव्यूअर: “अच्छी खबर आ रही है?”
मोहसिन नकवी: “हम तो हर वक्त अच्छी खबर ही देते हैं.”
मोहसिन नकवी: “आपने बांग्लादेश की स्टेटमेंट देखी होगी. बांग्लादेश ने रिक्वेस्ट की है पाकिस्तान से कि हम मैच खेलें. जाहिर है, उनका सारा मामला तय हुआ है, तभी उन्होंने ये रिक्वेस्ट की है.”
इंटरव्यूअर: “हमने अपनी कुछ बात मनवाई है उनसे?”
मोहसिन नकवी: “हमने बांग्लादेश के लिए स्टैंड लिया था. उन्हीं की बात थी. हमने अपने लिए कुछ नहीं किया.”
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.