Last Updated:
PCB chief Mohsin Naqvi fled stadium before India Victory: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की जीत से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़कर चले गए. टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के इस मैच को देखने के लिए मोहसिन नकवी कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी.
बता दें कि आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पातिस्तान मैच के खत्म होने से पहले ही नकवी काले रंग की कार में भारी सुरक्षा के बीच स्टेडियम से निकल गए. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नकवी मोहम्मद नवाज के 12वें ओवर में आउट होने के बाद ही चले गए थे. नवाज का विकेट पाकिस्तान की हार की ओर इशारा कर रहा था और मैच लगभग तय हो गया था. उस वक्त पाकिस्तान 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 77 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए.
VIDEO | ICC Men’s T20 World Cup, 2026: PCB chief Mohsin Naqvi leaves R. Premadasa International Stadium. #INDvsPAK
सोशल मीडिया पर उड़ रहा है नकवी का मजाक
मैच खत्म होने से पहले स्टेडियम से निकले कारण सोशल मीडिया पर मोहसिन नकवी की खिल्ली उड़ रही है. कुछ फैंस ने नकवी को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि, वह अपनी टीम की हार देखने से पहले भाग गए. बता दें कि भारतीय फैंस के साथ नकवी की कभी अच्छी बनती नहीं रही है, जब से उन्होंने पीसीबी और एशियन क्रिकेट काउंसिल का पद संभाला है. मोहसिन नकवी सोशल मीडिया पर भारत विरोधी विचारों के लिए मशहूर हैं.
बता दें कि पिछले साल एशिया कप में भी नकवी को लेकर खूब विवाद हुआ था. दरअसल, एशिया कप में खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम ने कहा था कि वे एशिया कप ट्रॉफी उनके हाथ से नहीं लेना चाहते, जिस के बाद नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से चले गए और अभी तक उसे वापस नहीं किया है. हाल ही में आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच पाकिस्तान सरकार के भारत मैच का बहिष्कार करने के आदेश पर बातचीत में नकवी पीसीबी की तरफ से शामिल थे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.