Last Updated:
Pathum Nissanka Hundred vs Australia: पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ा. निसंका टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी यह कारनामा नहीं कर सका था. इसके अलावा निसंका ने कई बड़े रिकॉर्ड नाम किए. महेला जयवर्धने और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. चलिए जानते हैं उनके रिकॉर्ड के बारे में.
निसंका ने 52 गेंदों में ठोका शतक.
निसंका ने आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक लगाया. यह T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया पहला शतक भी है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 2014 में मीरपुर में उम्र अकमल ने बनाया था. अकमल ने 94 रन की पारी खेली थी. निसंका के नाबाद 100 रन ने उन्हें महेला जयवर्धने के 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए गए 100 रन से भी आगे कर दिया. अब यह T20 वर्ल्ड कप में किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
निसंका ने 52 गेंदों में ठोका शतक.
यह शतक T20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक भी है. निसंका ने यह कारनामा पहले भी किया था, जब उन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था. हालांकि, श्रीलंका के लिए सबसे तेज T20I शतक का रिकॉर्ड कुसल परेरा के नाम है, जिन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 44 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.