Pat Cummins T20 World cup Record: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले काफी विवाद हो चुका है. पाकिस्तान ने भारत के साथ कोलंबो में अपने मैच खेलने से मना कर दिया है. हालांकि, इन सब मुद्दों से अलग आइए जानते हैं टी20 विश्व कप इतिहास के उस गेंदबाज के बारे में जिन्होंने लगातार दो मैच में दो हैट्रिक लेकर तबाही मचाई थी.
साल 2024 में टीम इंडिया बेशक चैंपियन बनी थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी ऐसा भी था जिन्होंने अपनी दमदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया था. ये कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पैट कमिंस हैं. पैट कमिंस ने अपनी घातक गेंदबाजी से टी20 विश्व कप में लगातार दो मैच में हैट्रिक लेकर तबाही मचा दी थी. कमिंस ने ये हैट्रिक बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल की थी.
टी20 विश्व कप में पहली बार हुआ बैट टू बैक दो हैट्रिक
पैट कमिंस ने टी20 विश्व कप 2024 में पहली हैट्रिक बांग्लादेश के खिलाफ ली थी. 20 जून 2024 को नॉर्थ साउंड में खेले गए इस मैच में पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में तौहिद हृदौय, महमुदुल्ला और मेहदी हसन को अपने स्पेल के लगातार तीन गेंद पर आउट कर हैट्रिक हासिल की थी. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की हैट्रिक की बदौलत डीएलएस मैथड से 28 रनों से जीत हासिल की थी. पैट कमिंस का दूसरा हैट्रिक अफगानिस्तान के खिलाफ 22 जून 2024 को किंग्सटन में आया. इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन का स्कोर खड़ा किया था.
इस दौरान पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में करीम जनत, राशिद खान और गुलबदीन नाइब को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया था. हालांकि, बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही. यही वजह है कि पैट कमिंस की हैट्रिक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 21 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पैट कमिंस दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने टी20 विश्व कप इतिहास में लगातार दो मैच में दो हैट्रिक लेने का कारनामा किया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.