- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Pakistan T20 World Cup 2026 Squad | Captain Salman Ali Agha; Babar Azam, Fakhar Zaman, Shaheen Afridi
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत से मैच खेलना है।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें PCB हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और पुरुष चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद, पाकिस्तान के T20 कप्तान सलमान अली आगा और व्हाइट-बॉल हेड कोच माइकल जेम्स हेसन मौजूद रहे।
सलमान अली आगा को कप्तान बनाया गया है। जबकि बाबर आजम, फखर जमान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे सीनियर्स को भी चुना गया है। पाकिस्तानी टीम पहला मैच 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।

6 खिलाड़ियों को पहली बार वर्ल्ड कप का मौका इस टीम में 6 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। इनमें फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान और उस्मान तारीक शामिल हैं।
अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और उस्मान खान 2021 के बाद से एक या उससे अधिक T20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्डकप की तैयारी करेगी PAK वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। यह सीरीज गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में 29 और 31 जनवरी तथा 1 फरवरी को खेली जाएगी। टीम का तैयारी कैंप आज से शुरू हो रहा है।

पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया 20 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी। इसके बाद सुपर-8 और नॉकआउट स्टेज खेले जाएंगे। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत के साथ रखा गया है।
पाकिस्तान का स्क्वॉड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारीक।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.