पाकिस्तानी बैटर बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। पाकिस्तानी टीम का पूर्व टेस्ट कप्तान उनके पैसे लेकर विदेश भाग गया है। मामला पॉन्जी स्कीम से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बाबर, रिजवान और शाहीन ने एक पूर्व क्रिकेटर के कहने पर बड़ी रकम का निवेश किया था। शुरुआत में उन्हें रिटर्न भी मिला, लेकिन अब अचानक उन्हें पैसा मिलना बंद हो गया। जब प्रभावित खिलाड़ियों ने उससे संपर्क किया, तो उन्हें कह दिया गया कि अब पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके बाद उसने फोन और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया और देश छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि इन खिलाड़ियों ने सिर्फ अपना नहीं, बल्कि रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों का भी पैसा निवेश किया था. बताया जा रहा है कि ये रकम 100 करोड़ पाकिस्तानी रुपए तक है। (हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।)
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.