PV Sindhu: पीवी सिंधु ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप से पैर की चोट के चलते नाम वापिस लिया, जिससे भारत की पदक उम्मीदों को झटका लगा है.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने आगामी बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप से नाम वापिस ले लिया, जिससे अगले सप्ताह शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत की पदक उम्मीदों को करारा झटका लगा है. पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने पैर की चोट के बाद हाल ही में कोर्ट पर वापसी की थी.
एक सूत्र ने बताया, ‘सिंधु ने एशिया टीम चैंपियनशिप से नाम वापिस ले लिया है.’
सिंधु ने पिछले साल भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप 2025 से नाम वापिस ले लिया था.
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें