Womens Hockey WC Qualifiers: भारत ने पहले ही सेमीफाइनल में का टिकट हासिल कर लिया था. वेल्स को 4-1 से हराने के बाद भारतीय टीम फाइनल का टिकट कटाने के लिए इटली से भिड़ेगी. नवनीत कौर ने 29वें, 34वें और 55वें मिनट में तीन गोल करके भारत की जीत पक्की कर दी.
नवनीत कौर की हैट्रिक से भारत की शानदार जीत.
पहले क्वार्टर में भारत ने तेज शुरुआत की. वेल्स की टीम ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन भारत ने लगातार जवाबी हमलों से दबाव बनाए रखा. मेजबान टीम ने सातवें मिनट में बढ़त बना ली जब सलीमा टेटे ने दाईं ओर से मूव बनाया और साक्षी ने सर्कल के किनारे से जोरदार रिवर्स हिट लगाकर गोल किया. इसके बाद भारत ने दबाव बनाए रखा. उदिता को पेनल्टी कॉर्नर पर बढ़त बढ़ाने का मौका मिला लेकिन वह चूक गईं.
नवनीत कौर की हैट्रिक से भारत की शानदार जीत.
भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपनी लय बनाए रखी. तेज हमले में नवनीत और लालरेमसियामी ने अच्छा तालमेल दिखाया लेकिन वेल्स की गोलकीपर फियोन हॉरेल ने लालरेमसियामी के शॉट को रोक लिया. भारतीय गोलकीपर बिचू देवी ने 25वें मिनट में वेल्स के पहले पेनल्टी कॉर्नर को रोक दिया. भारत को 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन मनीषा का शॉट गोल से थोड़ा बाहर चला गया.
दो मिनट बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत ने जोरदार शॉट लगाकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी. मध्यांतर तक भारत 2-0 से आगे था. तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा. 34वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और नवनीत ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया. बेटसन थॉमस ने 39वें मिनट में भारत की गलती का फायदा उठाकर स्कोर 1-3 कर दिया. वेल्स को 50वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन कप्तान एलिजाबेथ बिंगहम का शॉट गोल से बाहर चला गया. 55वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर नवनीत ने अपनी हैट्रिक पूरी की.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.