Mohammad Salahuddin on Asif Nazrul: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन का कहना है कि भारत दौरे का बॉयकॉट करने पर खिलाड़ियों के दिमाग पर बुरा असर हुआ है. दो खिलाड़ी पांच दिन तक सदमे में रहे. सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल का आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किया. सलाहुद्दीन ने नजरुल को झूठा बताया.
बांग्लादेश के असिस्टेंट कोच ने खुलासा किया है कि 2 खिलाड़ी पांच दिन तक मेंटल कोमा में चले गए थे.
सलाहुद्दीन ने पत्रकारों से कहा, ‘उन्होंने बिल्कुल झूठ बोला. मैं भी एक शिक्षक हूं और शिक्षक आमतौर पर कम झूठ बोलते हैं. वह इस तरह खुलेआम झूठ बोलेंगे, इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी. मैं खिलाड़ियों को अपना चेहरा कैसे दिखाऊंगा. उन्होंने तो पूरी तरह से अपनी बात बदल ली.’ सलाहुद्दीन ने कहा कि फैसले में खिलाड़ियों की कोई भूमिका नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘वह ढाका विश्वविद्यालय में शिक्षक हैं. मेरे देश के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान का कोई व्यक्ति ऐसा झूठ बोल रहा है. हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते. उन्होंने पहले कुछ और कहा और बाद में अपनी बात बदल ली.’
बांग्लादेश के असिस्टेंट कोच ने खुलासा किया है कि 2 खिलाड़ी पांच दिन तक मेंटल कोमा में चले गए थे.
बांग्लादेश ने भारत आकर मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया. सलाहुद्दीन ने कहा कि टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद खिलाड़ी बहुत निराश थे. उन्होंने कहा, ‘विश्व कप में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है और उनका सपना एक पल में टूट गया. मुझे पता है कि हमारे दो खिलाड़ी पांच दिन तक सदमे में रहे. वे पूरी तरह से टूट चुके थे.’
बांग्लादेश को भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने की जिद पर अड़े रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा. ICC ने 24 जनवरी को बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.