Mahak Sharma Success Story: कोटा की महक शर्मा ने वुशू और बॉक्सिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शानदार पहचान बनाई है. वर्ष 2018 से खेलों की दुनिया में कदम रखने वाली महक ने कम समय में कई पदक जीतकर राजस्थान और कोटा का नाम रोशन किया है. हाल ही में वह चीन में आयोजित एशिया कप वुशू प्रतियोगिता में भारत टीम के साथ ट्रेनिंग के बाद सिल्वर मेडल जीतकर लौटी हैं. महक का सपना इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा करना है.
ख़बरें फटाफट
बूंदी. जिले के सीन्ता क्षेत्र की महक शर्मा ने वुशू और बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. वर्ष 2018 से खेलों की दुनिया में कदम रखने वाली महक ने कम समय में ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर कोटा और राजस्थान का नाम रोशन किया है. महक शर्मा हाल ही में चीन में आयोजित एशिया कप वुशू प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटी हैं.
इसके पहले वह एक महीने तक चीन के ट्रेनिंग कैंप में भारत टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही थीं. महक ने वहां बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस उपलब्धि के साथ महक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कोटा का गौरव बढ़ाया है. महक का कहना है कि सिल्वर मेडल उनके लिए एक अहम पड़ाव है, लेकिन उनका अंतिम लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीतना है. इसी लक्ष्य को पाने के लिए वह अपने कोच अशोक गौतम के मार्गदर्शन में नियमित रूप से सुबह और शाम कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का किया प्रतिनिधित्व
महक शर्मा ने वुशू के साथ-साथ बॉक्सिंग में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने स्पेन में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग प्रतियोगिता 66 किलो वेइट में भारत का प्रतिनिधित्व किया. बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हैं. वुशू में महक ने अब तक पाँच गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं. फरवरी 2025 में उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स वुशू प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता.
इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड जीतने का है सपना
इसके पहले 2024 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में 75 वर्ग में खेलते हुए दो गोल्ड मेडल और 2023 में बिहार में वुशू नेशनल प्रतियोगिता 60 वेइट में गोल्ड मेडल हासिल किया. महक शर्मा ने पढ़ाई और खेल प्रशिक्षण दोनों को बराबर महत्व दिया है. आज भी वह पूरी लगन और मेहनत के साथ अभ्यास कर रही हैं. उनका सपना है कि आने वाले समय में इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम और ऊंचा करें और बूंदी व राजस्थान का गौरव बढ़ाएं.
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें