India Open Super Controversy: इंडिया ओपन के इंदिरा गांधी स्टेडियम में तान निंग-लियू शेंगशु और बैक हा ना-ली सो ही का महिला डबल्स सेमीफाइनल पक्षी के घोंसले से मलबा गिरने पर बीच में रोकना पड़ा. यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी पक्षी की बीट के कारण मैच को गुरुवार को रोकना पड़ा था.
जब से ये टूर्नामेंट खेला जा रहा है तब से इसकी छवि धूमिल करने वाली कोई ना कोई खबर सामने आ रही है. शुरुआती अटकलें थीं कि कोर्ट पर पक्षी की बीट गिरी है, जैसा कि इसी हफ्ते पहले भी हुआ था. बाद में टूर्नामेंट अधिकारियों ने साफ किया कि यह रुकावट पक्षी के घोंसले से गिरने वाले मटेरियल के कारण हुई थी. ये एरिना की छत के पास था. एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “यह पक्षी की बीट नहीं थी. पक्षी के घोंसले से कुछ मटेरियल कोर्ट पर गिरा था.” उन्होंने इस रुकावट को लेकर फैली गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की.
इंडिया ओपन में महिला डबल्स सेमीफाइनल मैच, जिसमें वर्ल्ड रैंकिंग 1 तान निंग और लियू शेंगशु तथा कोरिया की बैक हा ना और ली सो-ही खेल रही थीं. पहले गेम में ही रुक गया, क्योंकि इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक बार फिर कबूतर की बीट गिरने जैसी घटना हुई. इस घटना के बाद दिल्ली वेन्यू की खेल परिस्थितियों को लेकर आलोचना और तेज हो गई है. गुरुवार को भारत के एचएस प्रणॉय और सिंगापुर के लो कीन यू के बीच पुरुष सिंगल्स प्री-क्वार्टरफाइनल मैच भी दो बार पक्षी की बीट गिरने के कारण बाधित हुआ था, जिससे खिलाड़ियों और फैंस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. एरिना के अंदर बार-बार पक्षियों के कारण खेल रुकने की घटनाओं के चलते वेन्यू की तैयारी और मैच के दिन की परिस्थितियों पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के प्रमुख इवेंट्स में से एक है.
About the Author
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.