FIH Pro League: भारतीय हॉकी टीम को एफआईएच प्रो हॉकी लीग में बेल्जियम से हार मिली है. भारत ने आखिरी क्षणों में दो गोल खाए जिसकी वजह से टीम को पराजय का सामना करना पड़ा.
भारत को बेल्जियम ने 3-1 से हराया.
हले क्वार्टर में दोनों टीमों ने डिफेंस में कोई गलती नहीं की. बेल्जियम को चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अलेक्जेंडर हेंडरिक्स की ड्रैग फ्लिक को भारत के विवेक सागर प्रसाद ने बचा लिया. भारत को चार मिनट बाद मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया.
भारत को बेल्जियम ने 3-1 से हराया.
बेल्जियम ने गेंद पर ज्यादा कंट्रोल रखा, लेकिन भारत ने ज्यादा जवाबी हमले किए. बेल्जियम को 14वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टॉम बून का शॉट बाहर चला गया. दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम को 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर हेंडरिक्स का शॉट भारतीय गोलकीपर पवन ने शानदार तरीके से बचाया. इसके कुछ मिनट बाद पवन ने एक और गोल बचाया.
बेल्जियम के लिए पहला गोल 23वें मिनट में क्रोल्स के पास पर ओनाना ने किया. भारत ने जवाबी हमले में 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया, जिस पर लाकड़ा ने गोल किया. तीसरे क्वार्टर तक स्कोर बराबर था, लेकिन आखिरी क्वार्टर में क्रोल्स और डेसेल के गोल से बेल्जियम ने जीत हासिल की.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.