इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिलाओं में एकल वर्ग का खिताब दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी साउथ कोरिया की आन से यंग ने जीता वहीं पुरुषों के एकल का खिताब चीनी ताइपे के खिलाड़ी के नाम रहा.
महिला एकल का खिताबा वर्ल्ड नंबर वन दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी ने जीता.
नई दिल्ली. चीनी ताइपे के लिन चुन यी ने रविवार को यहां 950,000 अमेरिकी डॉलर इनामी इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल में अपना पहला सुपर 750 खिताब जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग ने महिला एकल का खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की. फिलहाल दुनिया में 12वें नंबर पर चल रहे 26 साल के लिन ने पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन सुपर 1000 में पहले ही दौर में बाहर होने के बाद शानदार वापसी की और फाइनल में तीसरी वरीयता वाले जोनाथन क्रिस्टी को 21-10, 21-18 से हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया.
महिला एकल में टॉप सीड और मौजूदा चैंपियन आन से यंग ने फिर से अपना दबदबा दिखाया और चीन की नंबर दो खिलाड़ी वांग झियी को 21-13, 21-11 से हराकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब जीता. डबल्स मुकाबले में चीन की टॉप सीड महिला जोड़ी लियू शेंगशु और टैन निंग ने 58 मिनट तक चले महिला डबल्स फाइनल में जापान की पांचवीं सीड युकी फुकुशिमा और सायका मात्सुमोतो को 21-11, 21-18 से हराकर खिताब जीता.
महिला एकल का खिताबा वर्ल्ड नंबर वन दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी ने जीता.
मिक्स्ड डबल्स का ताज थाईलैंड के तीसरी सीड डेचापोल पुवारानुक्रोह और सुपिसरा पेवसम्प्रान को मिला, जिन्होंने डेनमार्क के माथियास क्रिस्टियनसेन और एलेक्जेंड्रा बोजे को 19-21, 25-23, 21-18 से हराया.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें