Last Updated:
All England Open 2026 : भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एक बार फिर से भारतीय को खुशी से झूमने का मौका दिया है. उन्होंने ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले दिन डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. चीन के शी यूकी को एक घंटे 18 मिनट में 23-21, 19-21, 21-17 से हराया.
ऑल इंग्लैंड ओपन में लक्ष्य सेन का बड़ा उलटफेर, डिफेंडिंग चैंपियन को किया बाहर
दिन पूरी तरह से सेन के नाम रहा. 24 साल के सेन की इससे पहले चीनी खिलाड़ी के खिलाफ एकमात्र जीत एशियन गेम्स टीम चैंपियनशिप में आई थी. उन्होंने पहले गेम में आक्रामक खेल दिखाते हुए अपने अनुभवी प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया. 17-10 की बढ़त लेने के बाद ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से जीत जाएंगे. शी ने वापसी करते हुए स्कोर 18-17 कर दिया. सेन ने फिर से पहल करते हुए तीन गेम प्वाइंट हासिल किए, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने न सिर्फ उन्हें बचाया बल्कि एक और प्वाइंट भी बचाया, इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने गेम अपने नाम किया.
Can’t believe my eyes.
Lakshya just upset defending champ & world no.1 Shi Yuqi!Massive.
This is how to ‘achieve one’s Lakshya’
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.