रोहित-विराट का डिमोशन, बी कैटेगरी में डालेगा बोर्ड?
समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों की माने तो टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके कोहली और रोहित को एक दशक से ज्यादा समय के बाद पहली बार ‘बी’ कैटेगरी में रखा जा सकता है.
पिछले कॉन्ट्रैक्ट में कौन सा प्लेयर किस कैटेगरी में?
अप्रैल 2025 में घोषित की गई 2024-25 के केंद्रीय अनुबंध में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को टॉप कैटेगरी ब्रेकेट A+ में रखा गया था. ग्रेड ए में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत नाम था. ग्रेड बी में सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर शामिल थे. ग्रेड सी में 19 खिलाड़ी शामिल थे, उनमें से अधिकतर सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं. जिसमें वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, आकाश दीप, सरफराज खान, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, रजत पाटीदार, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल और शिवम दुबे का नाम है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.