Michael Bracewell ruled out of T20 World cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 विश्व कप में अपनी दमदार शुरुआत की है, लेकिन माइकल ब्रेसवेल के नहीं होने से उसे बड़ा नुकसान हुआ है.
माइकल ब्रेसवेल आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से हुए बाहर
यह मैच आठ फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया था. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, “ब्रेसवेल पिछले महीने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में लगी पिंडली की चोट से उबर चुके थे, लेकिन रविवार को अभ्यास के दौरान मांसपेशी दोबारा चोटिल हो गई.”
कौन लेंगे माइकल ब्रेसवेल की टीम में जगह
न्यूजीलैंड क्रिकेट में माइकल ब्रेसवेल की चोट लेकर आगे कहा, “जांच के बाद चोट की पुष्टि हुई है और उनके पूरी तरह फिट होने में लगभग तीन सप्ताह का समय लग सकता है.” इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में ब्रेसवेल के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है. ब्रेसवेल की जगह अब ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची, तेज गेंदबाज बेन सीयर्स के साथ रिजर्व के तौर पर टीम से जुड़ने के लिए भारत आएंगे.
वानिंदु हसरंगा भी टी20 विश्व कप से हुए हैं बाहर
न्यूजीलैंड पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को वानिंदु हसरंगा के रूप में तगड़ा झटका लगा है. चोट के कारण हसरंगा अब श्रीलंका के लिए टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. हसरंगा को रविवार को आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका के शुरुआती मैच के दौरान बाईं मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. आईसीसी ने हसरंगा के स्थान पर एक लेग स्पिन हरफनमौला दुशान हेमांथ को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.