Ranji Trophy 2025-26 Quarterfinals Schedule: रणजी ट्रॉफी की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आठों टीमें तय हो गई हैं. मुंबई, कर्नाटक, बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, झारखंड और उत्तराखंड की टीमें नॉकआउट में पहुंच गई हैं. नॉकआउट के मुकाबले 6 फरवरी से खेले जाएंगे.
महाराष्ट्र पर जीत के साथ मध्य प्रदेश ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा जबकि कर्नाटक ने पंजाब पर शानदार जीत के साथ अंतिम क्षणों में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. और सौराष्ट्र को पछाड़ते हुए ग्रुप से दूसरी टीम बन गई. देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 120 रनों की बदौलत कर्नाटक ने अंतिम दिन पंजाब के खिलाफ 250 रनों के लक्ष्य को केवल 28 ओवरों में ही हासिल कर लिया. बंगाल ने 36 अंकों के साथ ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि उत्तराखंड ने उनके पीछे रहकर क्वालीफाई किया. रणजी के रिकॉर्ड विजेता मुंबई और जम्मू-कश्मीर ने अंतिम एलीट ग्रुप से क्वालीफाई किया.

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में ये आठ टीमें पहुंच गई हैं. जानिए नॉकआउट मुूकाबलों के शेड्यूल और वेन्यू.
नागालैंड की टीम को प्लेट ग्रुप में वापस भेज दिया गया
एक अंक के साथ निराशाजनक अभियान समाप्त करने वाली नागालैंड की टीम को अगले सत्र में प्लेट ग्रुप में वापस भेज दिया गया, जबकि बिहार ने इस सत्र में निचले स्तर का खिताब जीतकर पदोन्नति हासिल कर ली. क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, बंगाल, उत्तराखंड, मुंबई और जम्मू-कश्मीर की टीमें हैं.
क्वार्टर फाइनल मुकाबले 6 से 10 फरवरी तक खेले जांएगे
क्वार्टर फाइनल मुकाबले 6 से 10 फरवरी, 2026 तक खेले जाएंगे.पहला क्वार्टरफाइनल झारखंड बनाम उत्तराखंड दूसरा क्वार्टरफाइनल मध्य प्रदेश बनाम जम्मू-कश्मीर, तीसरा क्वार्टरफाइनल बंगाल बनाम आंध्र प्रदेश और चौथा क्वार्टरफाइनल मुंबई बनाम कर्नाटक में खेला जाएगा. इसके बाद सेमीफाइनल के मुकाबले 15-19 फरवरी, 2026 तक खेले जांएगे. रणजी ट्रॉफी फाइनल 24-28 फरवरी, 2026 तक खेला जाएगा.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.