Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार, 4 मई को 74वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे मुंबई ने आसानी से 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।
इससे पहले मैच में मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 84 और रयान रिकेल्टन ने धुंआधार 83 रन की पारी खेली।
वापसी करते ही ‘हिटमैन’ ने उड़ाया गर्दा
लखनऊ के खिलाफ वापसी करते हुए ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने गेंदबाजों को मैदान के चारों तरफ दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उन्होंने 44 गेंदों में तबातोड़ 84 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी 84 रन की पारी में 6 छह चौके और सात छक्के लगाए, जिसके दम पर मुंबई ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
रोहित शर्मा ने अलावा, मुंबई के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने धुंआधार 83 रन की पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 83 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और आठ छक्के लगाए।
निकोलस पूरन और हिम्मत सिंह की पारी गई बेकार
इससे पहले लखनऊ को 228 के स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निकोलस पूरन और हिम्मत सिंह ने निभाई। निकोलस पूरन ने महज 21 गेंदों का समाना करते हुए ताबड़तोड़ 63 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 8 छक्के लगाए।
निकोलस पूरन के अलावा, लखनऊ के लिए हिम्मत सिंह ने शानदार पारी खेली। उन्होंने नाबाद 40 रन बनाए, इस दौरान हिम्मत ने 2 चौके और दो छक्के लगाए। हालांकि, दोनों की ताबड़तोड़ पारी लखनऊ की हार से नहीं बचा सकी।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.