Last Updated:
Mohammad Hafeez Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने टीम के कुछ खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने से बचने के लिए मीडिया में झूठी चोट की खबरें फैलवाते हैं. हफीज का यह बयान पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद सामने आया है.
मोहम्मद हफीज ने लगाए गंभीर आरोप.
हालांकि, हफीज ने किसी का नाम नहीं लिया. हफीज का कहना है कि कुछ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट से बचने के लिए चोट का बहाना बनाते हैं. हफीज ने दावा किया कि जब घरेलू मैच खेलने होते हैं तो अचानक वर्कलोड और चोट की बातें सामने आने लगती हैं, लेकिन निजी टी20 लीग में खेलने के समय उन्हें ऐसी कोई परेशानी नहीं होती.
मोहम्मद हफीज ने लगाए गंभीर आरोप.
पाकिस्तान क्रिकेट में फर्जीवाड़े का खुलासा
पाकिस्तान के 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड से ही बाहर होने के बाद हफीज ने इस खुलासे से तहलका मचा दिया है. टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को हराया, लेकिन न्यूजीलैंड से बेहतर नेट रन रेट हासिल नहीं कर सकी और ग्रुप 2 में तीसरे स्थान पर रही. सलमान आगा की कप्तानी में टीम ने कमजोर टीमों के खिलाफ ठीक खेल दिखाया, लेकिन भारत और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से हार गई. Tapmad पर बातचीत करते हुए हफीज ने कहा, ‘मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि लोग अपनी रिपोर्ट बनवा लेते हैं. जब घरेलू क्रिकेट खेलना होता है तो अचानक चोट और वर्कलोड की बातें सामने आती हैं. लेकिन लीग में लगातार मैच खेलने हों, तो सब ठीक रहता है.’
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
सिस्टम पर उठाए सवाल
उन्होंने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट सिस्टम पर भी सवाल उठाए. उनका मानना है कि सिस्टम से पर्याप्त नई प्रतिभा नहीं निकल रही, जिससे स्थापित खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बन पा रहा. हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भी आलोचना की और कहा कि रेड-बॉल क्रिकेट को वह सम्मान नहीं दिया जा रहा, जिसका वह हकदार है. उनका मानना है कि सिर्फ टी20 पर ध्यान देने से पाकिस्तान क्रिकेट नहीं सुधरेगा.
उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट पाकिस्तान क्रिकेट को नहीं बचाएगा, रेड-बॉल क्रिकेट बचाएगा. आपको घरेलू क्रिकेट पर ध्यान देना होगा और खिलाड़ियों से कहना होगा कि वे रेड-बॉल क्रिकेट खेलें. अगर वे नहीं खेलेंगे, तो उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलना चाहिए.’
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.