Last Updated:
टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बताने वाले पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अब उनके जैसा ओपनर ढूंढ निकाला है. बांग्लादेश के खिलाफ माज सदाकत की बल्लेबाजी देखने के बाद आमिर ने कहा, अगर इस 20 साल के लड़के को अच्छे से ट्रेनिंग दी जाए तो ये अभिषेक शर्मा जैसा खूंखार बैटर बन सकता है.
मोहम्मद आमिर ने कहा माज सदाकत बन सकते हैं पाकिस्तान के अभिषेक शर्मा
20 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज माज सदाकत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 46 गेंद में 75 रन बनाए. उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली टीम के लिए करो या मरो के मुकाबले में 163.04 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए. माज की शानदार बल्लेबाजी ने पाकिस्तान में खूब सुर्खियां बटोरीं और उन्हें पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से भी बड़ी तारीफ मिली.
Player of the match: Maaz Sadaqat (Pakistan) 75 off 46
Pakistan won by 128 runs (DLS method | Bangladesh🆚Pakistan | 2nd ODI | Dutch-Bangla Bank ODI Series 2026! 🏏🔥
13 March 2026 | 2:15 PM (BST)
SBNCS, Dhaka
Post- Match Presentation:
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.