Last Updated:
Mitchell Santner statement on final loss: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया. टीम इंडिया के खिलाफ मिली इस हार के बाद कीवी कप्तान काफी निराश नजर आए. फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने दावा ठोका था कि वह लाखों लोगों का दिल तोड़ने के लिए तैयार हैं.
मिचेल सैंटनर का बयान
दरअसल फाइनल मैच से पहले सैंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाखों लोगों का दिल तोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन जब खिताबी जंग में हार मिली तो उनके मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी. मैच के बाद सैंटनर ने कहा, “मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि हम यहां तक पहुंचे. टूर्नामेंट के दौरान हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर मौके पर हमने अच्छा संघर्ष किया.”
शानदार टीम से हम हारे-सैंटरन
उन्होंने कहा, आज हम एक शानदार टीम के हाथों हार गए, वह भी ऐसे माहौल में जहां दर्शकों का जबरदस्त समर्थन था. स्टेडियम में चारों तरफ नीले रंग का सागर दिख रहा था. भारत अपने घरेलू मैदान पर खेल रहा था और स्वाभाविक रूप से वही पसंदीदा टीम थी. अपने घर में विश्व कप खेलना काफी दबाव भी लेकर आता है. लेकिन सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को अपनी उपलब्धि पर बहुत गर्व होना चाहिए.”
सैंटनर ने कहा, “टूर्नामेंट के अलग अलग चरणों में अलग अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई. सुपर एट और सेमीफ़ाइनल में हमने अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन आज की रात भारत ने हमसे बेहतर खेल दिखाया.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.