Michael Clarke Kylie Boldy divorce: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज माइकल क्लार्क अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं. खास तौर से अपनी असिस्टेंट के साथ अफेयर को लेकर उनका मामला खूब गर्माया था. इस अफेयर के कारण उनकी 8 साल की शादी टूटी गई थी, जिसके कारण वाइफ काइली बोन्डी से उनका तलाक हुआ. माइकल क्लार्क के लिए ये तलाक काफी महंगा साबित हुआ. तलाक के बाद क्लार्क को एलिमनी के तौर पर करीब 40 मिलियन डॉलर चुकाने पड़े थे.
एक समय था जब माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में फैमिली मैन माने जाते थे. साल 2012 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सुपर मॉडर काइली बोन्डी से शादी रचाई. दोनों को अक्सर मॉडलिंग और क्रिकेट इवेंट में देखा जाता था. क्लार्क और काइली हंसी-खुशी अपना जीवन जी रहे थे. क्रिकेट के मैदान पर भी क्लार्क खूब चमक रहे थे. क्लार्क और काइली की खुशियों में तब और चार चांद लग गया जब उनके घर में एक प्यारी सी बिटिया का जन्म हुआ. सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन क्लार्क ने जैसे ही क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया चीजें बिगड़ने लगी.
असिस्टेंट के साथ क्लार्क हो गया अफेयर
क्लार्क के साथ उनकी वाइफ काइली भी ऑस्ट्रेलिया में एक सेलिब्रेटी स्टेटस रखती थीं. मॉडलिंग के साथ-साथ वह टीवी प्रजेंटर के तौर पर घर-घर में पहचानी जाती थीं, लेकिन साल 2019 में माइकल क्लार्क की उनके असिस्टेंट के साथ अफेयर की खबरें मीडिया में सामने आई. हद तो तब हो गई जब काइली ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. इस घटना के बाद क्लार्क की शादी टूटनी तय थी.
साल 2020 में क्लार्क और काइली का तलाक हो गया, लेकिन ये तलाक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को काफी मंहगा पड़ा. साल 2020 में हुए इस तलाक के लिए क्लार्क को एलिमनी के तौर पर काइली को करीब 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर चुकाने पड़े, जो भारतीय करेंसी में करीब 300 करोड़ रुपए है. क्रिकेट जगत में किसी खिलाड़ी का ये सबसे महंगा तलाक भी माना जाता है. तलाक के बाद क्लार्क की बेटी की कस्टडी काइली को मिली. अलग होने के बाद क्लार्क और काइली बेटी के लिए एक-दूसके से मिलते रहते हैं और दोनों अब सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.