Harshit Rana first meeting with Virat Kohli’s wife Anushka Sharma: हर्षित राणा ने पहली बार विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से मुलाकात का मजेदार किस्सा सुनाया है. हर्षित ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह जब अनुष्का शर्मा से मिले तो उन्होंने ‘मैम’ कहकर बुलाया, लेकिन वहीं मौजूद विराट कोहली ने उनकी टांग खींचते हुए कहा, ‘मैम क्यों बोल रहा है, भाभी बोल.’ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में हर्षित राणा की पहली बार अनुष्का शर्मा से मुलाकात हुई थी.
हर्षित राणा ने सुनाया मजेदार किस्सा
नई दिल्ली. भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली चौके-छक्के या शतकों से ही नहीं, बल्कि अपने मस्ती भरे अंदाज से भी फैंस का दिल जीत लेते हैं. ऑन फील्ड या ऑफ फील्ड कोहली को जब मस्ती सूझती है तो वह रुकते नहीं हैं. कोहली के मजाकिया अंदाज का एक किस्सा अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने सुनाया है. दरअसल, हर्षित ने बताया कि जब वह अनुष्का शर्मा से पहली बार मिले तो कैसे कोहली ने उनकी टांग खींची. हर्षित अनुष्का शर्मा से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में मिले थे. हर्षित इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें