- Hindi News
- Sports
- Los Angeles Olympics Cricket Stadium Photos; T20 2028 Olympic Format | Team Names
- कॉपी लिंक
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यह फोटो अपने वेबसाइट पर शेयर की है।
साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के लिए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में बुधवार को हुए भूमि पूजन के साथ ही क्रिकेट की 128 साल बाद ओलिंपिक में वापसी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
पोमोना में खेले जाएंगे मैच
सभी मुकाबले लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमोना स्थित फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे। ओलिंपिक में क्रिकेट के मैच 12 जुलाई से 29 जुलाई 2028 तक आयोजित होने का समय तय किया गया है।
एक बार हुआ है ओलिंपिक में क्रिकेट
साल 1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद क्रिकेट को ओलंपिक्स में नहीं लिया गया। पेरिस ओलंपिक्स के क्रिकेट इवेंट में सिर्फ दो टीमों इंग्लैंड और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। इसमें इंग्लैंड ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था।

1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट का एक ही मैच खेला गया।
क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने इस अवसर को खेल के लिए एक ‘बड़ा मील का पत्थर’ बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट वैश्विक खेल बनने की दिशा में बड़ी छलांग लगा रहा है। ओलिंपिक का हिस्सा बनना गर्व की बात है और हमें विश्वास है कि यह वेन्यू खेलों के दौरान केंद्र बिंदु बनेगा और अमेरिका में क्रिकेट की एक स्थायी विरासत छोड़कर जाएगा।
6 टीमें और टी-20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले
लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में क्रिकेट एक आधुनिक फॉर्मेट में लौटेगा। इसमें मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग टी-20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम को 15 सदस्यीय स्क्वॉड की अनुमति होगी। विजेता टीमों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे।
ओलिंपिक से पहले नाइट राइडर्स के मैच होंगे
ओलिंपिक की तैयारियों के रूप में इस फेयरप्लेक्स ग्राउंड्स पर ‘मेजर लीग क्रिकेट’ (MLC) के तीन मुकाबले भी खेले जाएंगे। 1 से 5 जुलाई के बीच होने वाले इन मैचों में स्थानीय टीम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स एक्शन में नजर आएगी। MLC अमेरिका की प्रमुख प्रोफेशनल टी-20 लीग है।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
