Ajay Jadeja Trolled Pakistan and Mohammad Yousaf: अजय जडेजा ने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को जबरदस्त ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. अजय जडेजा ने लिखा, ‘फिर बाद में कोई लीगल केस या सजा मिले तो रोना मत.’ मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप मैच भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने के समर्थन में एक पोस्ट किया, जिसपर जय जडेजा ने मजे ले लिए.
अजय जडेजा ने किया ट्रोल
अजय जडेजा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पाकिस्तान और उसके पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को जबरदस्त अंदाज में ट्रोल करते हुए लिखा, ‘बाद में कोई लीगल केस या सजा मिले तो रोना मत, क्योंकि आप लोगों की आदत है छोटी छोटी बातों पर रोने की.’ दरअसल, मोहम्मद यूसुफ ने सरकार के भारत का मैच बायकॉट करने के फैसले का समर्थन किया था, जिसपर जडेजा ने प्रतिक्रिया दी. इस पाक बल्लेबाज ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हमारी सरकार का यह एक मुश्किल, लेकिन जरूरी कदम है. सिद्धांतों को कमर्शियल हितों से पहले आना चाहिए. दुनिया भर में क्रिकेट को सच में ग्लोबल बनाने के लिए इसमें ‘चुनिंदा’ प्रभाव खत्म होना चाहिए. हम गर्व से खेलते हैं, लेकिन हम खेलों में समानता और न्याय के लिए भी खड़े हैं.’
Phir baad me koi legal case ya sanctions lage to rona mat, because aap logo ki aadat hai choti choti baato par rone ki 😅 https://t.co/2lP2pdAEcU
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.